फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की फोटो लगी घड़ी, साड़ी बांटने पर निर्वाचन आयोग से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पीएम नरेन्द्र मोदी की फोटो लगी घड़ियां, साड़ी और अटैची बांटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने अपर जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपकर शिकायत की। कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और सीताराम केशरी के साथ पूर्व विधायक अजय राय एडीएम से मिले और कहा कि 10 मार्च को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी। इसके बाद भी भाजपा की ओर से इस तरह का कार्य किया जा रहा है। पूर्व विधायक अजय राय ने निष्पक्षता के साथ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में हरिशंकर सिंह, देवेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, राघवेंद्र चौबे, ओम प्रकाश ओझा, फ़साहत हुसैन, डॉ. नृपेन्द्र नारायण सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें