फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराने में आई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता सहित अन्य शिकायतों और सुझावों के लिए कलक्ट्रेट में शुरू किए गए कंट्रोल रूम के नंबर में समस्या रही। मंगलवार को आने वाली ज्यादातर कॉल सीधे चुनाव आयोग मुख्यालय पहुंच रही थीं। कुछ फोन कॉल यहां जरूर रिसीव हुए। दूसरे दिन सात शिकायतें दर्ज की गईं, जिन्हें संबधित विभागों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से हर जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना कराई गई है और 1950 नंबर पर शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। मंगलवार सुबह से ही इस नंबर पर आने वाली शिकायतें यहां नहीं आकर सीधे चुनाव आयोग के मुख्यालय को स्थानांतरित हो रही थीं। दोपहर में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नामांकन कक्ष के निरीक्षण के दौरान भी यह समस्या सामने आई। इसके बाद इसमें सुधार कराया गया। जिलाधिकारी ने नामांकन कक्ष में बैठने और प्रत्याशियों के आने जाने के दौरान व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें