फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेश यादव अध्यक्ष कमलेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। श्री बलदेव पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में मंगेश यादव अध्यक्ष और कमलेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं महामंत्री पद पर पवन कुमार पटेल ने कब्जा किया।
विज्ञापन

रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रात: 9 बजे मतदान शुरू हुआ। प्रारंभ में मतदान की गति काफी धीमी रही। धीरे-धीरे मतदान में तेजी आयी लेकिन मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा। एक बजे तक मतदान के बाद अपराह्न 3 बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मंगेश यादव (533) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कीर्ति वर्मा (506) को 27 मतों से पराजित किया। प्रमोद को 496, आनंद वर्मा को 165 आशु गुप्ता को 60, आनन्द कुमार को 10 तथा सोनाली पटेल को मात्र दो मत मिले।
उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार कमलेश कुमार (781) ने ज्योति (596) को 185 मतों से पराजित किया। दिनेश कुमार पटेल को 387 मत मिले ।
महामंत्री पद के उम्मीदवार पवन कुमार पटेल (853) ने विजय कुमार पटेल (612) को 241 मतों के अंतर से शिकस्त दी। पुस्तकालय मंत्री पद पर शाश्वत (1015) ने विकास शर्मा (605) को 410 मतों से पराजित किया। कला संकाय व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के प्रत्याशी क्रमश: राहुल पटेल 605 व अभिषेक त्रिपाठी 279 सफल रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आनंद प्रकाश ने परिणाम की घोषणा की। प्राचार्य बब्बन प्रसाद सिंह ने विजयी पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें