फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कार्यालय में पूर्व कर्मचारी का शव रखकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम के पूर्व कर्मचारी की मौत के बाद शव को निगम कार्यालय में रखकर परिजनों ने प्रदर्शन किया। देयता आदि की मांग पर अड़े परिजनों और अपर नगर आयुक्त के बीच कार्यालय में वार्ता हुई। अपर नगर आयुक्त एके सिंह कहा कि संवेदना के रूप में सेवा प्रदाता कंपनियों से कहकर इनके बेटे को नौकरी दिलाई जाएगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

अखिलेश्वर प्रसाद सोनकर पूर्व में कर निरीक्षक श्रेणी द्वितीय के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में गलत एवं फर्जी अभिलेखों के आधार पर नामांतरण की कार्रवाई की थी। इसके चलते 7 फ रवरी 1998 को निलंबित किया गया था और 4 दिसंबर 1999 को आदेश निर्गत कर अखिलेश्वर की सेवा समाप्त कर दी थी। इसके बाद उनके और परिवार की ओर से निर्णय के खिलाफ समय-समय पर प्रत्यावेदन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें