फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन रो रही थी, छोटा भाई बाहर से दरवाजा पीट रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया/वाराणसी। ‘हम और बहिनी घरे के बहिरे खटिया पर सुत्तल रहे... बड़का भइया छत्ते पे सुत्तल रहलन...। राती के हम्मे लागल कि बहिनी रोवत हौ त हम जाके कई बेर दरवाजा पीटे लेकिन खुलल नाही... फिर, हम आके सुत गए... एकरे बाद हमके नाहीं पता कि का भइल...।’ यह बातें सात साल के मासूम ने बड़ी बहन की हत्या के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस और ग्रामीणों से कहीं। वह बिलखते हुए बता रहा था तो सुनने वाले लोगों की आंखें भी डबडबा आईं।
विज्ञापन

रोहनिया क्षेत्र निवासी जिस महिला की बेटी हत्या हुई है वह पति की मौत के बाद दूसरों के घर मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। गुरुवार की सुबह जब उसने अपनी बेटी का शव देखा तो शोर मचाकर अचेत हो गई। गांव की महिलाएं उसके चेहरे पर पानी छिड़क कर किसी तरह से होश में ला रहीं थी लेकिन वह बार-बार बेटी के बारे में पूछ कर बेहोश हो जा रही थी। उधर, महिला के बड़े बेटे ने बताया कि रात 11 बजे के लगभग वो छत पर जाकर सो गया था। रोजाना की तरह छोटा भाई और बहन घर के बाहर ही नीम के पेड़ के नीचे सोये हुए थे। उसे रात में पता भी नहीं लगा कि नीचे क्या हो रहा है। सुबह मां की चीख सुना तब वह नीचे आया और बहन की हत्या की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें