फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...’ जय-जयकार तो दूसरी ओर पुष्प वर्षा एवं रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे भव्य पंडाल में प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव। चहुंओर हर्षोल्लास का वातावरण और सबके चेहरे पर प्रभु के जन्म की खुशियां। अवसर था, श्री ऋ षि आश्रम सेवा समिति के तत्वावधान में संकटमोचन मार्ग स्थित साकेत मंडप में चल रही अष्ट दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का।
विज्ञापन

सोमवार शाम जैसे ही कथा में जन्मोत्सव का प्रसंग आया तो हजारों की संख्या में उपस्थित कथा प्रेमी मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने लगे। राजस्थान से आए कथा प्रेमियों ने डांडिया रास रचाया तो पंडाल में उपस्थित श्रोता झूम उठे। ख्याति प्राप्त वक्ता राघव ऋषि ने श्रीकृष्ण जन्म का माहात्म्य बताया। श्रीराम कथा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने जो दिव्य रामराज्य दिया वह आज तक कल्पना से परे है।
इसके अलावा गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम चरित्र कथा प्रसंग का भी वर्णन किया। सौरभ ऋषि ने ‘बृज में हो रही जय-जयकार‘, ‘सुन बरसाने वाले’ आदि भजनों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव की भव्य झांकी सजाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें