वाराणसी। इंटरनेट पर उपयोगी जानकारियों के साथ ही किताबों का अध्ययन जरूरी है। बच्चों को पुस्तकेें पढ़ने पर जोर देना चाहिए। पुस्तकें और समाचार पत्र हमारे ज्ञान का आधार हैं। यह विचार छित्तूपुर में रविवार को 22 वें बनारस पुस्तक मेले के समापन के दौरान वक्ताओं ने व्यक्त किए।
इस मौके पर पुस्तक ज्ञान प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में स्टेपिंग स्टोन स्कूल के अनमोल सिंह प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय और रोहित पटेल तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में राजकीय क्वींस कॉलेज के रजनीश यादव प्रथम, ग्लेनहिल स्कूल की वेदिका बलराज ने द्वितीय और अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की सोनाली सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में हैप्पी माडल स्कूल की स्वास्तिक चौरसिया प्रथम, स्टेपिंग स्टोन स्कूल की नैंसी जायसवाल द्वितीय तथा दिशा विश्वकर्मा तृृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में स्टेपिंग स्टोन स्कूल की गरिमा जायसवाल प्रथम, अरविंद आदर्श स्कूल की प्रीति राय और स्टेपिंग स्कूल की हर्षिता भास्कर ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंतिम दिन हुए ड्रा में भदैनी की रोशनी सिंह, अमल राजभर, कुशाग्र, सुरेंद्र मोहन और रीना ने पुस्तकें जीतीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जगदीश वर्मा ने की। संस्था के प्रबंधक मिथिलेश कुमार कुशवाहा, हाईकोर्ट के अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह, डॉ. दयानंद, संदीप वर्मा, कुमार विजय, आनन्द प्रकाश सिंह, राकेश तिवारी, सुनील कुमार मौर्य, उमेश वर्मा, अमरनाथ, नेहा वर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, अभय चौधरी, संदीप वर्मा एवं मोतीलाल ने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन एमएस कुशवाहा ने किया।