वाराणसी। झूठ बोलना बंद करो, पेट्रेाल-डीजल का दाम कम करो, पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों को गिरफ्तार करो की मांग को लेकर बुधवार को से संयुृक्त संघर्ष समिति के बैनरतले केंद्र और प्रदेश सरकार केविरोध में गैर दलों ने सड़क पर आवाज बुलंद की। टाउनहाल गांधी प्रतिमा से निकला प्रतिकार मार्च लहुराबीर तक पहुंचने के बाद सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार झूठ बोलना बंद करे।
संयुक्त संघर्ष समिति में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अपना दल (कृष्णा पटेल), आम आदमी पार्टी, भाकपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने काफी संख्या में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बारिस में भीगते हुए लहुराबीर स्थित आजाद पार्क पहुंचे। सपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि किसी भी लोकतान्त्रिक व्यवस्था वाले देश व समाज में अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार बुनियादी शर्त हैं। कांगेस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि देश में पिछले कुछ दिनों से आतंक और असहिष्णुता का माहौल बनाया जा रहा हैं। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि काशीवासी किसी भी कीमत पर लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे। आम आदमी पार्टी के संजीव सिंह ने कहा कि बनारस से उठी आवाज अब देश की आवाज बनेगी। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि देश को सांप्रदायिक शक्तियां बांटने पर तुली हैं। अपना दल(कृष्णा पटेल) के प्रदेश महासचिव राधेश्याम पटेल ने देश को गुमराह करने वाले प्रधानमंत्री से सावधान रहने की बात की। इस मौके पर सपा नेता पूर्व एमएलसी अरविन्द सिंह, डा. पीयूष यादव, राजकुमर जायसवाल, राजू यादव, प्रदीप जायसवाल, विवेक यादव, तनुज पांडेय, विकास यादव, समद अंसारी, प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केशरी, सीपीआई के विजय कुमार, सीपीएम के डॉ. हीरालाल यादव, अनिल श्रीवास्तव, जियालाल राजभर, मुकेश सिंह, ममता दुबे, आशा सेठ, मधु, मोहसिना परवीन उपस्थित थी।