फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी 30 जून के दाम पर बिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जीएसटी लागू होने के बाद अभी भी बाजार में संशय की स्थिति है। दुकानदार से लेकर ग्राहक तक जीएसटी को समझने में लगे हैं। हालांकि ऑटोमोबाइल का बाजार जीएसटी को लेकर बेहद आशान्वित है। अमूमन मानसून में फीका रहने वाले ऑटोमोबाइल बाजार में बूम आ सकता है। वहीं बाजार में 30 जून के दाम पर ही सामानों की बिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

लहरतारा स्थित गोयनका फोर्स के सेल्स मैनेजर आनंद कुमार ने बताया कि फोर्स के मॉडल क्रूजर और ट्रैवेलर पर जीएसटी लगने के बाद दाम बढ़ने की संभावना है। 13 सीटर क्रूजर का दाम वर्तमान में सात से नौ लाख रुपये के बीच है। वहीं ट्रैवेलर का दाम 10 से 18 लाख के बीच है। जीएसटी के बाद क्रूजर के दाम में 70 हजार और ट्रैवेलर के दाम में सवा लाख रुपये की बढ़ोत्तरी संभव है। फिलहाल बुकिंग की जा रही है और जीएसटी अपडेट होने के बाद जो भी दाम होगा उस हिसाब से बिक्री होगी।
हीरो मोटरसाइकल के कुशाग्र ने बताया कि जीएसटी लागू होने के पहले से ही ग्राहकों को छूट दी जा रही है। मोटरसाइकिल के विभिन्न माडलों पर एक हजार से ढाई हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। टोयोटा मोटर्स के विमल शाह ने बताया कि फार्च्यूनर के दाम में सवा दो लाख से दो लाख 45 हजार की कमी आएग। इसके अलावा इनोवा पर 80 हजार से एक लाख 25 हजार तक की कमी होगी। टोयोटा की हाइब्रिड कार सेगमेंट में दाम बढ़ेंगे। ग्राहक भी काफी संख्या में आ रहे हैं। इससे उम्मीदें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

मोबाइल बाजार
जीएसटी के बाद मोबाइल बाजार में थोड़ी मंदी आई है। चार जुलाई तक कंपनियों ने सामान की सप्लाई और बिलिंग बंद कर रखी है। इसके चलते दुकानदारों को समझ में नहीं आ रहा है कि वो ग्राहकों की बिलिंग कैसे करें। कबीरचौरा स्थित मोबाइल कम्युनिकेशन के राहुल ने बताया कि कंपनियों ने सामान की सप्लाई बंद कर रखी है। एक जुलाई से मोबाइल के बाजार में मंदी आ गई है। समझ ही नहीं आ रहा है कि किस दाम पर मोबाइल बेचा जाए। पहले पांच फीसदी टैक्स लगता था लेकिन अब 12 फीसदी होने से 7 फीसदी का इजाफा किया गया है। कई दुकानदार तो ग्राहकों से 12 फीसदी भी वसूल ले रहे हैं। टाप इन टाउन लहुराबीर के सेल्स मैनेजर ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद कंपनी ने अभी अपडेट नहीं किया है। कंपनी के निर्देश पर 30 जून की ही बिलिंग की जा रही है। जल्द ही अपडेट होने के बाद इसके आधार पर बिलिंग की जाएगी। हालांकि ग्राहकों को अभी भी छूट दी जा रही है। यही हाल एफएमसीजी व कपड़ा बाजार का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें