फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 5000 भक्तों ने कान्हा संग खेली फूलों की होली

विज्ञापन
वाराणसी में रविवार को दुर्गाकुड़  ​स्थित इस्काॅन  मंदिर के पास होली मिलन समारोह में नृत्य कि प्
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर की ओर से रविवार को गुरुधाम पार्क में फूलों की होली हुई। 5000 भक्तों ने कान्हा संग फूलों की होली खेली। युवाओं होली के रंग में डूबे रहे। प्रभु की 51 तरह के फूलों से सजी झांकी के सभी ने दर्शन किए और फूलों से होली खेली।
विज्ञापन


बनारस के अलावा कोलकाता और पूणे से 10 क्विंटल फूलों से होली हुई। इस दौरान होली-भजन क्लबिंग के कलाकारों ने होरी और व्रज के गीतों से सभी को झुमाया। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने शिरकत की।

इस्कॉन यूथ फोरम के संयोजन में फूलों की होली-भजन क्लबिंग थीम पर भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक ऊर्जा का अनुपम संगम दिखा। युवाओं को समर्पित उत्सव में 5000 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर होली के वास्तविक आध्यात्मिक स्वरूप का अनुभव किया। प्रभु को 51 तरह के फूलों से शृंगार हुआ। कान्हा के वस्त्र, हार, बाजूबंद सहित सभी तरह के आभूषण पुष्पों से बनाए गए थे।
विज्ञापन


20 तरह के पवित्र द्रव्यों से अभिषेक कर विधिवत पूजन हुआ। फूलों की होली शुरू हुई। प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल भी प्रभु का अभिषक और पूजन कर होली खेली। पार्क पुष्पों की सुगंध, हरिनाम संकीर्तन और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। विशेष आकर्षण नामारस बैंड के कलाकारों की प्रस्तुति रही। आध्यात्मिक संगीत से सभी मगन होकर झूमते रहे। सभी ने इस्कॉन मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। भक्तों प्रसाद ग्रहण किया।

नशे और रासायनिक रंगों से मुक्त होली का दिया संदेश : फूलों की होली से नशामुक्त, रासायनिक रंगों से मुक्त एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित रहा। मुक्त एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित रहा। मंदिर के व्यवस्थापक मुरारी गुप्त दास ने बताया कि युवाओं को नशामुक्त होकर होली खेलने के लिए प्रेरित किया गया है। उनको आध्यात्मिक माहौल में होली और सात्विक रूप में मनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें