50 उपकेंद्रों से जुड़े सभी ट्रांसफार्मरों पर लगेंगे सेंसर
बिजली निगम की ओर से तैयार किए जा रहे हाईटेक निगरानी नेटवर्क के तहत ट्रांसफार्मरों में सेंसर लगाया जाएगा। पहले चरण में 50 उपकेंद्रों के 300 ट्रांसफॉर्मरों में सेंसर इंस्टॉल किए जाएंगे। ट्रांसफार्मरों के लोड बैलेंस करने, तेल मापन में सहूलियत होगी। इसके लगने से ट्रांसफार्मरों के जलने की संख्या में भारी कमी आएगी।
अब तक लगाए गए 750 नए ट्रांसफॉर्मर
निगम की ओर से मार्च से लेकर अब तक 750 नये ट्रांसफॉर्मर लगा दिए गए हैं। यह सभी ट्रांसफॉर्मर 63 और 100 केवीए के हैं। इन सभी को बदलने के साथ ही पुराने ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत, तेल डालने के काम भी किए गए हैं। जिससे आपात स्थिति में उनका प्रयोग कर तत्काल आपूर्ति बहाल की जा सके। ट्रॉली ट्रांसफॉर्मरों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
33/11 केवीए दीनापुर और संदहा में जमीन की तलाश
जिले में बन रहे 16 उपकेंद्रों में से दो के निर्माण में जमीन की उपलब्धता बाधक बनी है। दीनापुर और संदहां में 33/11 केवीए उपकेंद्र के निर्माण के लिए जमीन तलाशी जा रही है। बिजली निगम के अधिकारी लगातार राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। जमीन मिलते ही निर्माण शुरू होगा।
उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। निगम की ओर नए उपकेंद्रों के निर्माण के साथ फीडरों की क्षमतावृद्धि, नए ट्रांसफॉर्मर लगाने से तकनीकी काम कराए जा रहे हैं। सभी काम चरणवार किए जा रहे हैं। लगातार निगरानी की जा रही है। इस साल के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। -संदीप कुमार, प्रबंध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड