फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

House Tax: स्वतंत्रता सेनानियों व पद्म अवाॅर्ड पाने वालों को गृहकर में 50% छूट, जानें नियम; नगर निगम में बैठक

Sat, 09 May 2026 11:39 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नगर निगम के मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों को राहत वाली खबर सुनाई है। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित भी किया गया है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nagar Nigam Varanasi: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि पहली बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों को गृहकर में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। शुक्रवार को नगर निगम के मीटिंग हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टैक्स सॉफ्टवेयर में बदलाव कर लिया है। ऐसे में अब गृहकर, जलकर और सीवर कर (संपत्तिकर) जमा करने वाले भवन स्वामियों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं ऑनलाइन भुगतान करने पर दो प्रतिशत अतिरिक्त छूट के साथ कुल 12 प्रतिशत का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दृष्टिहीन और 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले भवन स्वामियों का टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया गया है। हालांकि, इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र निगम कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। 

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के 2.33 लाख भवन स्वामियों को 15 जुलाई तक टैक्स जमा करने पर छूट का लाभ मिलेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स पहले ही जमा कर दिया है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी अतिरिक्त छूट की राशि का समायोजन अगले वित्तीय वर्ष के बिल में कर दिया जाएगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण और डिजिटल जनगणना-2026 का कार्य चल रहा है। नागरिक 21 मई तक se.census.gov.in पर जाकर 33 सवालों के जवाब देकर अपनी स्व-गणना कर सकते हैं। जवाब देने के बाद 11 अंकों की एसई-आईडी जेनरेट होगी। 22 मई से जब प्रगणक घर-घर जाएंगे, तब नागरिकों को केवल यह आईडी दिखानी होगी, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबैक देकर काशी की रैंकिंग सुधारने की भी अपील की।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों पर लगेगा राहत सिस्टम
नगर आयुक्त ने कहा कि शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर राहत सिस्टम (मिस्ट गन) लगाने की योजना बनाई गई है। साथ ही मैदागिन क्षेत्र में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए अस्सी की तर्ज पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। इसके तहत 100 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे मैदागिन क्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे का क्षेत्र अब अतिक्रमण मुक्त कर पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें