फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इंग्लिशिया लाइन से भेलूपुर तक सड़क 26 मीटर चौड़ी होगी, 660 करोड़ होंगे खर्च; सर्वे शुरू

Sat, 09 May 2026 10:47 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Road Widening in Varanasi: सड़क चौड़ीकरण का सर्वे लोक निर्माण विभाग ने शुरू करवा दिया है। पब्लिक में इस बात को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इस परियोजना पर करीब 660 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
भेलूपुर चौराहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: शहर के सबसे व्यस्त और जाम प्रभावित मार्गों में शामिल इंग्लिशिया लाइन से भेलूपुर तक सड़क चौड़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग का सर्वे कराया जा रहा है, जिसमें सड़क किनारे स्थित भवनों, दुकानों और सरकारी परिसरों का आकलन किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम इन दिनों मार्ग का सर्वे कर रही है। परियोजना पर करीब 660 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन


प्रस्तावित योजना के तहत इंग्लिशिया लाइन से रथयात्रा, कमच्छा (जलकल कार्यालय), संकुलधारा पोखरा होते हुए भेलूपुर चौराहा (विजया मॉल) तक सड़क को 26 मीटर चौड़ा किया जाना है। वर्तमान में कई हिस्सों में सड़क की चौड़ाई 12 से 15 मीटर के बीच है, जिसके कारण दिनभर वाहनों की लंबी कतार और जाम की स्थिति बनी रहती है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार सर्वे के दौरान सड़क किनारे स्थित भवनों, दुकानों, सरकारी परिसरों तथा बिजली-पानी जैसी यूटिलिटी सेवाओं का डाटा जुटाया जा रहा है। सबसे अधिक चुनौती रथयात्रा चौराहे से कमच्छा तक के हिस्से में सामने आ रही है, जहां सड़क के दोनों ओर घनी आबादी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। यह चौड़ीकरण इंग्लिशिया लाइन, साजन तिराहा, सिगरा, रथयात्रा चौराहा, बीटीएस बाउंड्री, कमच्छा, जलकल कार्यालय, संकुलधारा पोखरा, खोजवा, चेतमणि चौराहा होते हुए भेलूपुर चौराहे तक किया जाएगा।

विज्ञापन

इस परियोजना को लहरतारा से भेलूपुर वाया बीएचयू तक प्रस्तावित मार्ग से भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद यह मार्ग फुलवरिया फोरलेन, गिलट बाजार पुलिस चौकी, रिंग रोड और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी से भी लिंक होगा। शहर के बाहरी हिस्सों में हाईवे और रिंग रोड बनने के बाद वाहनों का दबाव अब शहर के अंदरूनी मार्गों पर बढ़ गया है।

शासन स्तर पर भेजे जाने वाले प्रस्ताव में भूमि, भवन क्षतिपूर्ति, सिविल वर्क, ड्रेनेज, फुटपाथ और यूटिलिटी शिफ्टिंग का खर्च शामिल किया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

  • प्रस्तावित चौड़ाई : 26 मीटर
  • वर्तमान चौड़ाई : 12 से 15 मीटर
  • प्रमुख रूट : इंग्लिशिया लाइन-रथयात्रा-कमच्छा-भेलूपुर
  • अनुमानित बजट : 660 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें