फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अनजान से दोस्ती बन गई जी का जंजाल, जब आया होश तब गई थी देर....

Thu, 30 Jan 2020 12:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फेसबुक पर विदेशी युवती से दोस्ती के चक्कर में बड़ागांव क्षेत्र निवासी एक युवक ने 45 हजार रुपये गंवा दिए। युवक की तहरीर के आधार पर बुधवार को बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। बड़ागांव थाना के गहरपुर (पुआरी कला) निवासी अभिषेक गुप्ता की दोस्ती फेसबुक पर खुद को ब्रिटेन की मिचेल बताने वाले से हुई।

विज्ञापन


अक्तूबर 2019 में अभिषेक से तथाकथित मिचेल ने मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद अभिषेक के मोबाइल पर एक युवती की कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने कहा कि वह नई दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग से बोल रही है। मिचेल भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा लेकर आई है और उसका जुर्माना भरना है। अभिषेक ने मिचेल से बात की और युवती द्वारा बताए गए खाते में 20225 रुपये जमा कर दिया।
 

इसके बाद फिर युवती ने कॉल किया और 30 हजार रुपये जमा करने को कहा तो अभिषेक मना कर दिया। इस पर मिचेल कॉल कर रोने लगी और अभिषेक से कहा कि बनारस आते ही वह पूरा पैसा लौटा देगी। अभिषेक उसके झांसे में आकर 25700 रुपये खाते में जमा कर दिया।

विज्ञापन


अभिषेक के अनुसार, इस घटना के दो दिन बाद मिचेल का मोबाइल नंबर बंद हो गया और उसकी फेसबुक आईडी से भी उसका कुछ पता नहीं लगा तो उसे एहसास हुआ कि वह ठगा गया है। बड़ागांव पुलिस फेसबुक आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें