फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पांच डॉक्टरों समेत 45 लोग कोरोना संक्रमित मिले, कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 130 हुई 

Wed, 05 Jan 2022 12:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को सरकारी अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट आदि जगहों पर 5335 लोगों का सैंपल लिया गया। इसके अलावा 5380 सैंपल की रिपोर्ट भी मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के बाद मंगलवार को जनवरी महीने में एक दिन में कोरोना मरीजों के मिलने का रिकार्ड टूट गया। मंगलवार को 45 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें सबसे अधिक पांच डॉक्टर, बीएचयू के तीन कर्मचारी, बिजनेस मैन, शिक्षक संक्रमित हुए हैं। संक्रमित चिकित्सकों में बीएचयू के डॉक्टर भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा 18 साल से कम उम्र की पांच बच्चों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 100 के पार होकर 130 पहुंच गया है। मंगलवार को जो नए मरीज मिले हैं, उनमें गोविंदपुर निवासी 28 वर्षीय बिजनेस मैन, रविंद्रपुरी निवासी 30 वर्षीय महिला डॉक्टर, पहड़िया निवासी 52 वर्षीय चिकित्सक, बीएचयू में 27 वर्षीय चिकित्सक, 37 वर्षीय एक अन्य चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

इसके अलावा महमूरगंज निवासी 16 साल के छात्र, आशापुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी, सिगरा निवासी 62 वर्षीय बिजनेस मैन, दिल्ली से लौटे शिवपुरवा महमूरगंज निवासी 56 वर्षीय बिजनेसमैन, जवाहर नगर भेलूपुर निवासी 57 वर्षीय बिजनेस मैन, लंका निवासी 17 वर्षीय छात्रा और बीएलडब्ल्यू निवासी 46 वर्षीय कर्मचारी, 24 वर्षीय छात्र, बीएलडब्ल्यू के 53 वर्षीय कर्मचारी, 29 वर्षीय बीएचयू कर्मचारी, कामधेनु अपार्टमेंट लंका में रहने वाले चिकित्सक भी संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पतालों, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर 5335 की जांच 

हिमांचल प्रदेश से लौटे बीएचयू के 30 वर्षीय छात्र, 34 वर्षीय बीएचयू कर्मचारी, 25 वर्षीय छात्रा और बीएचयू में रहने वाले 34 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित हुआ है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि होम आईसोलेशन में एक मरीज को स्वस्थ घोषित किया गया। अब 130 एक्टिव मरीज हैं। 

बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक स्थित कोरोना जांच काउंटर पर मंगलवार को लोगों की लाइन लगी रही। मंडलीय अस्पताल में भी लोगों ने जांच कराई। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को सरकारी अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट आदि जगहों पर 5335 लोगों का सैंपल लिया गया। इसके अलावा 5380 सैंपल की रिपोर्ट भी मिली है। अब भी 3095 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें