फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के भाषण को बतलाया झूठा-CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी के इतिहास ज्ञान पर अनजान ने उठाया सवाल
विज्ञापन

मऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने प्रधानमंत्री मोदी के इतिहास के ज्ञान पर सवाल उठाया है। उन्होंने नोटबंदी को पीएम के आतंक पर अंकुश लगने के दावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि तो फिर पुलवामा की घटना कैसे हो गई। अनजान ने देश में बढ़ी महंगाई को मोदी की गलत नीतियों का परिणाम बताया। उन्होंने डीजल और पेट्रोल पर सीलिंग लगाने की मांग की। अतुल अनजान शनिवार की शाम एक प्लाजा में पत्रकार वार्ता में मोदी के भाषण को झूठा बतलाया।
विज्ञापन

अतुल अनजान पटना की रैली में पीएम मोदी के उस भाषण पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था निर्मला सीतारमण देेेेश की पहली महिला रक्षा मंत्री हैं। तक्षशिला और नालंदा बिहार में थे। सिकंदर महान पटना आया था। अनजान ने दावा किया कि देश की पहली महिला रक्षा मंत्री इंदिरा गांधी थीं। कहा कि सिकंदर कभी पटना नहीं गया और तक्षशिला बिहार में नहीं बल्कि अफगानिस्तान में है। उन्होंने नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी के उस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब नोट बंदी से आतंक रुकने का दावा किया गया तो पुलवामा की घटना कैसे हो गई। भाकपा नेता ने कहा कि कश्मीर और जम्मू में आतंकी घटनाएं मोदी के उस दावे को खारिज करती हैं। इतना ही नहीं शहीद हेमराज के शव के बदले पाक के दस शव लाने के दावों को जम्मू कश्मीर की घटनाएं खोखला करती हैं। किसान सम्मान निधि के किसानों के साथ छलावा बताते हुए कहा कि इससे किसान के परिवार के एक सदस्य को एक कप चाय भी नहीं मिल सकती। कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के उद्घाटन को भी पीएम ने विपक्ष पर हमले का माध्यम बना लिया है। जिले में राजबहादुर सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव की उपस्थिति में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा अनजान को संसद में भेजने के आश्वासन संबंधी एक सवाल के जवाब में अनजान ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को अपने वादों से पलटने का अधिकार है। लोकसभा चुनाव संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी इस पर फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें