फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्य मंत्री सहित कई सांसदों को दी गई परम धर्मादेश की प्रति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 25 से 27 नवंबर तक सीर गोवर्धन में आयोजित धर्मसंसद 1008 के बाद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने धर्मादेश जारी किया था। उस धर्मादेश की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सभी को दिए जाने हैं। इस क्रम में ही शुक्रवार को रेल राज्य मंत्री सहित कई अन्य मंत्रियों और सांसदों को दी गई।
विज्ञापन

इस पूरे आयोजन की जानकारी देते हुए धर्म संसद 1008 के प्रवक्ता संजय पांडेय ने बताया कि परमधर्माधीश द्वारा परमधर्म संसद में पारित किए गए परमधर्मादेश की प्रति राष्ट्पति, प्रधानमंत्री, न्यायपालिका, लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा के सम्मानित सदस्यों व नेता प्रतिपक्ष को भेंट की जाएगी। उसी क्रम में अब तक परमधर्म संसद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य महाराजमणि सनातन महाराज, अधिवक्ता पं. रमेश उपाध्याय, पं मयंक शेखर मिश्र और पं दुर्गेश तिवारी के नेतृत्व में 25 सांसदों को परमधर्मादेश की प्रति भेंट कर दी है। इसमें संजय सिंह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, संसद सदस्य केसी त्यागी, कुंवर रेवती रमण सिंह सहित कुल 20 सांसदों को धर्मादेश भेंट किया गया।
कुंभ मेले में शंकराचार्य की उपेक्षा का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाया आरोप
स्वामि अविमुक्तेश्वरानंद ने कुंभ मेले में स्वामी निश्चलानंद की उपेक्षा करने का आरोप शासन प्रशासन पर लगाया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के सर्वोच्च आचार्यों में से एक के प्रति ऐसा व्यवहार अकल्पनीय है। हम इसकी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें