फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 लाख के बंद हो चुके नोट नेपाल ले जाने की थी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 47 लाख रुपये के बंद हो चुके एक हजार के नोट नेपाल ले जाने की तैयारी थी। जालसाजों ने झांसा दिया था कि नेपाल में सारे नोट आसानी से बदल लिए जाएंगे। हालांकि इससे पहले ही सटीक मुखबिरी पर क्राइम ब्रांच ने मामले का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को 47 लाख रुपये के बंद हो चुके एक हजार के नोट के साथ पहड़िया मंडी के पास पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्त में आए आरोपियों की शिनाख्त शिवपुर के ट्रेवल एजेंट देवेंद्र सिंह और कपसेठी के विकास सिंह के तौर पर हुई है। विकास एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है। बंद हो चुके एक हजार के नोट देवेंद्र अपने घर पर रखे हुए था। इन्हें विकास के माध्यम से नोटबंदी के दौरान एकत्र किया गया था। विकास को जालसाजों ने झांसा दिया था कि वे बंद हो चुके नोटों को नेपाल ले जाकर बदलवा देंगे। इसके बदले जालसाज देवेंद्र और विकास से रुपये ऐंठने की तैयारी में थे। हालांकि, इससे पहले ही दोनों की करतूत की जानकारी मुखबिर के माध्यम से क्राइम ब्रांच की टीम को लग गई और उन्हें बंद हो चुके नोट के साथ पकड़ लिया गया। एसपी क्राइम ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि जो नोट उनके पास से बरामद हुए हैं, वे किसके थे और कहां से लाए गए थे। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें