फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने छठ और दिवाली का उपहार दिया: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाजिदपुर (वाराणसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री की ओर से लोकार्पित और शिलान्यास की गई 2413 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को काशीवासियों के लिए दीपावली और छठ पर्व का उपहार बताया। कहा, छठ पर्व की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री के इस उपहार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा बदल जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी हमारे लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी है। पहली बार काशी में जल परिवाहन की सुविधा काशीवासियों और प्रदेशवासियों को प्राप्त हुआ है। देश के पहले मल्टी माडल टर्मिनल का लोकार्पण पीएम मोदी ने किया है। इससे पर्यटन के साथ-साथ व्यापार की अपार संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
कहा, गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए जिस युद्ध स्तर पर चार वर्षों में कार्य हुआ है, यह अभिनंदनीय है। यह सब कुछ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ है। चार साल से देश में विकास और सुशासन की आधारशिला रखी गई है। आज से चार वर्ष पहले काशी की गलियों और सड़कों और गंगा मां की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अब बाबतपुर एयरपोर्ट से काशी आएंगे तो फोरलेन का बेहतरीन मार्ग और रिंग रोड मिलेगा। आईपीडीएस से शहर को नंगे और झूलते तारों से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें