फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की मुठिया से वार कर कॉलेज कर्मी को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। बड़ागांव थाना अंतर्गत बाबतपुर स्थित एक प्राइवेट टेक्निकल कॉलेज के इलेक्ट्रीशियन विजय कुमार को मंगलवार की देर शाम बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से वार कर घायल कर दिया। विजय का आरोप है कि सूचना देने के आधा घंटे बाद यूपी 100 की पीआरवी आई और हरहुआ पुलिस चौकी पर तहरीर देने पर मुकदमा नहीं दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विजय ने बताया कि वह कॉलेज से बाइक से अपने घर भटौली जा रहा था। कॉलेज से थोड़ा आगे जाने पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने अनायास ही रोका और मारपीट करने लगे। विजय ने बताया कि उसने विरोध किया तो उसके सिर पर तमंचे की मुठिया से वार किया गया। विजय ने बताया कि सौ नंबर फोन के पर आई पुलिस उसे हरहुआ पुलिस चौकी ले गई और वहां तहरीर देने के बावजूद मुकदमा तक नहीं दर्ज किया गया। इस संबंध में हरहुआ पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मारपीट का मामला है। वहीं, थानाध्यक्ष बड़ागांव ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें