फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रशिक्षु दरोगाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता (वाराणसी)। महमूदपुर चौकी इंचार्ज महेश सिंह के खिलाफ प्रशिक्षु दरोगा लामबंद होकर बुधवार को लोहता थाने में हंगामा शुरू कर दिए। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर लोहता इंस्पेक्टर आरके सिंह ने मामला शांत कराने में जुटे रहे। वहीं, लोहता थाने में हंगामा देख कर बाहर तमाशबीनों की भीड़ जुटी हुई थी।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे प्रशिक्षु दरोगाआें का कहना था कि चोरी की एक विवेचना को लेकर महमूदपुर चौकी इंचार्ज ने उनके खिलाफ तस्करा लिख दिए। कहा कि हम लोग कोई भी विवेचना कर आफिस में जमा करते हैं तो अधिकारियों के सामने महमूदपुर चौकी इंचार्ज खुद क्रेडिट ले लेते हैं। गलती होने पर अधिकारियों से डांट हमें सुनवाते हैं। प्रशिक्षु दरोगाओं का कहना था कि वे भी महमूदपुर चौकी इंचार्ज के खिलाफ तस्करा लिखेंगे। इस संबंध में लोहता इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनाें पक्षों की बात सुनकर मामले का निस्तारण कराया जा रहा है। वहीं, लोहता थाने में हंगामा सुनकर बाहर जुटी ग्रामीणों का कहना था कि पुलिसकर्मी जब आपस में ही झगड़ रहे हैं तो उनकी समस्याओं का समाधान कैसे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें