फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब और दलित हूं, इसलिए हो रहा है मेरा शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अजगरा से सुभासपा विधायक कैलाश सोनकर ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सोनकर ने भाजपा अध्यक्ष के चोर वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं गरीब और दलित विधायक हूं इसलिए डॉ. पांडेय दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। आपत्तिजनक बयान के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मानहानि का नोटिस भेजने की जानकारी देते हुए उन्होंने पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से करने की बात कही।
विज्ञापन

सोनकर ने कहा कि विद्वान व्यक्ति को आपत्तिजनक टिप्पणी शोभा नहीं देती है। इस संबंध में मैंने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अवगत करा दिया गया है। पूरी पार्टी मेरे साथ है। बोले-भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के शिलापट्ट में विधायक का नाम नहीं है। उन्होंने डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि टेस्ट ट्यूब जैसा बयान अगर मैंने दिया होता तो अब तक सूली पर चढ़ गया होता।
अपने ऊपर लगाए गए 600 करोड़ के घोटाले के आरोपों को उन्होंने बेबुनियाद बताया और कहा कि इसकी जांच कराई जानी चाहिए। राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा, सोची-समझी रणनीति के तहत मुझे बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें