फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक ढाबे के पास मंगलवार को एक ऑटो चालक की रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई। साथी ऑटो चालकों ने शव की पहचानकर उसके घर सूचना दी।
विज्ञापन

बड़ाडीह गांव निवासी किशुनु रावत (52) ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। मंगलवार को वह सवारी लेकर बड़ाडीह से वापस गोपीगंज आ रहे थे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित राजपूत ढाबा के पास पहुंचे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई। साथी ऑटो चालकों ने देखने के बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें