फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। नगर के वार्ड संख्या नौ पश्चिम मोहाल पुरानी टंकी के समीप बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण के लिए ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सड़क में काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। साथ ही राम जानकी मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

नगर के पश्चिम महाल पुरानी टंकी स्थित वार्ड संख्या नौ में इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की ट्रॉली पर ईंट लादकर चालक पहुंचा। इसी बीच ट्रॉली का पहिया नाले में धंस गया, इससे ट्रॉली पलट गई। इससे बगल में स्थित राम जानकी मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और वहां काम कर रहे मजदूर राजधर निवासी जहांगीराबाद और शंकर निवासी रांची घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों का आरोप था कि गली में ट्रैक्टर न लाने के लिए चालक को बार-बार मना किया गया लेकिन वह नहीं माना, जिससे हादसा हो गया। नाराज नागरिकों ने ठेकेदार से मंदिर की दीवार बनवाने की मांग की। ट्राली के पलटने से पश्चिम मोहाल मार्ग पर करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें