फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने के उपायों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर में बृहस्पतिवार को प्राथमिक शिक्षकों के लिए चार दिवसीय पर्यावरण प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कक्षा तीन, चार और पांच के अध्ययनरत बच्चों में पर्यावरण के प्रति समझ विकसित करने और उसके संरक्षण के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें ज्ञानपुर ब्लॉक के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से एक शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत 141 शिक्षकों को तीन बैचों में बांटकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पहले दिन प्रशिक्षण में शिक्षकों का पंजीकरण और पूर्वज्ञान प्रपत्र के साथ उनकी अब तक की पर्यावरणीय समझ का मूल्यांकन किया गया। साथ ही प्रतिभागियों से ग्रुप डिस्कशन, चार्ट एवं पोस्टर बनवाकर प्रत्येक समूह से प्रस्तुति कराई गई। पर्यावरण संरक्षण के उपाय और कारकों पर चर्चा करते हुए बीच-बीच में रोचक खेल आधारित गतिविधियां भी कराई गईं। इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में महेंद्र पटेल, आराधना शर्मा, योगेश पांडेय, धीरज सिंह, रुक्मिणी पांडेय, डॉ हरिओम श्रीवास्तव, मनोज सिंह, मजीदुल्लाह खां, शुभ्रा उपाध्याय, रागिनी, हिरोमणी यादव, जमाल अख्तर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें