फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राक्टोरियल बोर्ड की मानवाधिकार आयोग से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में एक छात्र के दर्शन कराने के दौरान हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां चीफ प्राक्टर ने छात्रों पर अपने साथ दुर्व्यवहार, मारपीट के प्रयास का आरोप लगाया है वहीं छात्रों ने भी चीफ प्राक्टर पर गाली गलौच कर प्राक्टोरियल बोर्ड की ओर से पिटवाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस बीच छात्रों ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई के लिए लिखा है। मंगलवार की घटना को लेकर बुधवार को मंदिर गेट पर सीओ की मौजूदगी में भारी संख्या में पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के मौके पर तबीयत खराब होने पर आईसीयू में भर्ती बीए तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक के अस्पताल से बाहर आने के बाद विश्वनाथ मंदिर दर्शन कराने गए थे। यहां लाइन के बजाय अलग से दर्शन कराने को लेकर उनकी सुरक्षाकर्मियों से पहले नोंकझोंक हुई। छात्रों ने हाथापाई का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। तीन बजे से शुरू धरना रात 10.30 बजे खत्म हुआ। इस बीच बुधवार को छात्र गौरव पटेल ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर पूरी घटना से अवगत कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। यहीं नहीं आयोग की ओर से गौरव को भेजे गए एक पत्र में आवेदन पत्र स्वीकार करने के साथ ही शिकायत नंबर भी दिया गया है। उधर मंगलवार की घटना के बाद मंदिर के प्रवेश द्वार के पास चीफ प्राक्टर, प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य, क्षेत्राधिकारी के साथ पीएसी जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें