फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिले में शुक्रवार को हुईं अलग-अलग चार सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चिकित्सकों ने अन्यत्र ले जाने की सलाह दे दी। ज्ञानपुर गोपीगंज मार्ग पर सिंहपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खड्ढ में चला गया। इसमें सवार छह लोग घायल हो गए। गोपीगंज क्षेत्र में तीन सड़क दुर्घटनाएं हुईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे ज्ञानपुर-गोपीगंज रोड पर ऑटो सवारी लादकर जा रहा था। बताया जाता है कि ऑटो का चालक नशे में था। सिंहपुर गांव के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो सड़क के किनारे स्थित खड्ढ में चला गया। इससे उसमें सवार ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनों गांव निवासी नीलम (40) पत्नी गणेश प्रसाद, कल्पाड़ी (50) पत्नी श्याम बिहारी, राजेश कुमार (38) समेत छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 के पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गोपीगंज संवाददात के मुताबिक नगर के बस स्टैंड के समीप सड़क पार करते समय किसी वाहन से टक्कर लग जाने के कारण मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थानाक्षेत्र के नौगांव निवासी आनंद शुक्ला (32) घायल हो गए। उन्हें सीएचसी गोपीगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना फूलबाग के समीप हुई। इसमें परीक्षा देकर लौट रहा धनापुर निवासी बाइक सवार गोविंदा (20) एक बच्चे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रामपुर घाट के समीप हुई तीसरी घटना में बारात में शामिल होने के लिए गोपीगंज जा रहे थरवई निवासी राम जनक (45) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों का घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें