फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली कार्य में शिथिलता क्षम्य नही

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विद्युत कर एवं शुल्क 102.66 प्रतिशत, आबकारी में 89 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने डीएम ने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग 77.20 प्रतिशत, व्यापार कर 97.4 प्रतिशत, उद्योग 73 प्रतिशत लक्ष्य रहा। श्रम, खनन, सिंचाई आदि को लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। अवैध खनन पर एसडीएम, सीओ, एसओ. एवं खनन निरीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नगर निकाय/मंडी परिषद की समीक्षा में राजस्व वसूली में और तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि माह वार कार्ययोजना बनाकर शत प्रतिशत लक्ष्य सभी विभाग पूरा करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया कि राजस्व वसूली कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर आबकारी अधिकारी, परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार, उप जिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, मंगलेश दुबे, विमल कुमार दुबे, जयनरायन सचान, विजय प्रकाश तिवारी, गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट
भू माफिया के खिलाफ करें कार्रवाई
लंबित शिकायतों का करें जल्द निस्तारण
जौनपुर। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों/तहसीलदारों को भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी संपूर्ण समाधान तहसील /थाना दिवस के लंबित शिकायतों का शासनादेश के अनुसार कार्रवाई करें।
डीएम कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को देर शाम राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने वादों का निस्तारण शतप्रतिशत करने का निर्देश दिया। अविवादित वरासत को एसडीएम/तहसीलदार को तत्काल निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मांगों के सापेक्ष वसूली विद्युत, बैंक रायल्टी, मुख्य देय, विविध देय में शत प्रतिशत से वसूली कम नहीं होनी चाहिए। दुर्घटना बीमा योजना एवं आम आदमी बीमा योजना, मत्स्य पालन, कृषि, कुम्हारी कला के पट्टों की समीक्षा किया। धारा-41 एवं 40 नापी/पथरगड्डी का शत प्रतिशत निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बार बार पथर गड्डी को हटाने वालों के विरुद्व सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया। 20 लाख से अधिक के बड़े बकायेदारों की समीक्षा किया तथा हर हालत में वसूली करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, मंगलेश दुबे, विमल कुमार दुबे, जयनरायन सचान, विजय प्रकाश तिवारी, नगर मजिस्टेट इन्द्र भूषण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर रमापति विन्द, सभी तहसीलदारगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें