फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीडीएस कार्यों के लिए 31 तक की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव (वितरण) एके वर्मा ने आईपीडीएस के कार्यों में तेजी लाने की ताकीद करते हुए इन्हें हर हाल में 31 जनवरी तक पूरा कराने का निर्देश दिया है। गुरुवार को शहर में कराए जा रहे भूमिगत केबलिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित मानक के अनुरूप सभी कार्य ठीक तरह से कराए जाएं। भूमिगत केबलिंग, मीटर शिफ्ंिटग आदि कार्यों के साथ ही सड़कों से तारों का जंजाल हटाया जाए।
विज्ञापन

भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी कार्यालय में समीक्षा के दौरान संयुक्त सचिव ने कहा कि जब तक तारों का जंजाल नहीं हटेगा तब तक भूमिगत केबल से विद्युत आपूर्ति का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। आईपीडीएस से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं पीजीसीआईएल, पीएफसी, केईआई को निर्देश दिया कि उपकेंद्रों के निर्माण, भूमिगत केबलिंग, सर्विस केबिलिंग कार्य, मीटर शिफ्टिंग, स्ट्रीट लाइट, हेरिटेज पोल आदि कार्यों को इसी महीने पूरा कराएं। गौरतलब है कि इन कार्यों को पूरा कराने की समयावधि 31 दिसंबर निर्धारित थी। संयुक्त सचिव को बताया गया कि अब तक करीब 95 प्रतिशत काम कराया जा चुका है। संयुक्त सचिव ने कहा कि बाकी कार्यों को अभियान के रूप में पूरा कराएं। आम लोगों, उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। बैठक में पावर फाइनेंस कारपोरेशन के सीएमडी राजीव शर्मा, पावर ग्रिड के सीएमडी आईएस झा, एमडी अतुल निगम, अवकाश सक्सेना, अतुल त्रिवेदी, राजेश कुमार, सुरेश चंद्र भारती, मोहित आर्या, एके अवस्थी, एके श्रीवास्तव, एआर वर्मा, राकेश सिन्हा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें