फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से जिपं सदस्य सहित चार ने किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मंगलवार को मिर्जामुराद थाने में जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव सहित चार लोगों के खिलाफ दुराचार, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार पीड़िता किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि बीते आठ जून की रात उनकी बेटी घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान रास्ते में मिले नशे में धुत जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव और उसके तीन साथियों ने किशोरी को रोककर उसके साथ दुराचार किया। इसके साथ ही किशोरी को धमकाया कि यदि मुंह खोली तो जान से मार देंगे।
मामले की सूचना नौ जून को मिर्जामुराद थाने में की गई थी। मंगलवार को सीओ बड़ागांव संतोष कुमार मिश्रा मिर्जामुराद थाने पहुंचे थे तो पीड़िता का पिता तहरीर लेकर पहुंचा। सीओ बड़ागांव के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी जिला पंचायत सदस्य रमेश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें