फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 केंद्रों पर 40 हजार अभ्यर्थी दे सकेंगे टीईटी की परीक्षा,जल्द जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची

Sat, 30 Nov 2019 11:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सुपर स्टूडेंट की परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी टीईटी (टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट) के तहत 22 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में परीक्षा केंद्रों पर फाइनल मुहर लग जाएगी। परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही शिक्षा विभाग में तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर जो सूची तैयार कराई जा रही है, उसे परीक्षा नियामक आयोग को भेजा जाएगा, जिसके बाद माना जा रहा है कि दूसरे सप्ताह तक फाइनल मुहर लग जाएगी। 

विज्ञापन


टीईटी के लिए स्थानीय स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बीस नवंबर को आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब फार्मों की जांच सहित अन्य कार्रवाई नियामक आयोग की ओर से की जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश स्तर पर करीब नौ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ऐसे में जिलेवार सूची का निर्धारण भी शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जो सूची तैयार कराई जा रही है, उसमें इस बार 80 केंद्रों पर 40 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा दिलाने की तैयारी चल रही है। इसी सप्ताह पांच दिसंबर तक सूची भेजी जानी है। टीईटी देने वाले अभ्यर्थियों के लिए 12 दिसंबर से वेबसाइट पर प्रवेश पत्र भी उपलब्ध हो जाएंगे। 
विज्ञापन


परीक्षा नियामक आयोग की ओर से परीक्षा के लिए गाइड लाइन आ गयी है। इसके बाद केेंद्रों की सूची तैयार करने सहित अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। पांच दिसंबर तक सूची भेज दी जाएगी। -डॉ. विजय प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें