बीएचयू में प्रोफेसरों और चीफ प्रॉक्टर ने की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
Varanasi News: बीएचयू में तेलुगु विभागाध्यक्ष प्रो. सीएस रामाचंद्र मूर्ति पर हमले के 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इससे नाराज 20 प्रोफेसरों ने बुधवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह से मुलाकात की। ढाई घंटे तक चली बैठक में परिसर की 360 डिग्री सुरक्षा के लिए 20 सूत्री समाधान का प्रस्ताव भी सौंपा।
इसमें विश्वविद्यालय में बाहरियों के प्रवेश को प्रतिबंधित, नए विश्वनाथ मंदिर में मोबाइल का इस्तेमाल बंद, ऑटोमैटिक गेट और छात्राओं की सुरक्षा और सीसीटीवी लगाने की मांग प्रमुख रही। प्रोफेसरों ने कहा कि मंदिर और अस्पताल जाने वालों को वैकल्पिक रास्ता और गेट दिया जाए। प्रोफेसरों के इस समाधान पर चीफ प्रॉक्टर ने गंभीरता दिखाई और कहा कि इनमें कई समाधानों को तत्काल प्रभाव से कैंपस में लागू किया जाएगा।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. सिंह ने कहा कि कई समाधानों पर कुलपति और कुलसचिव से वार्ता कर लागू करने का आग्रह किया जाएगा। इस पर सभी प्रोफेसरों की एक सहमति बनी। वहीं प्रोफेसरों ने कहा कि हर बार की तरह यह केवल ज्ञापन का अंग नहीं रहेगा बल्कि इसे मिनट्स के रूप में लाकर परिसर में लागू किया जाए। इसकी निगरानी हम खुद करेंगे।