फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दो दिनों में शपथ लेंगे 353 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, आज जारी होगी अधिसूचना

Mon, 24 May 2021 11:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

25 और 26 मई को इन ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। सभी वर्चुअल तरीके से शपथ लेंगे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार के निर्देश पर वाराणसी जिले के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को 25 और 26 मई को वर्चुअल तरीके से शपथ दिलाई जाएगी। 27 अप्रैल को इन ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। दो दिनों के भीतर जिले के 353 ग्राम पंचायतों के प्रधान शपथ लेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की ओर से आज शाम तक अधिसूचना जारी हो जाएगी।

विज्ञापन


डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि पहले दिन आठ ब्लॉकों के 244 और दूसरे दिन पांच ब्लॉकों के 109 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। जिले में कुल 694 गांव हैं। जिनमें से 353 ग्राम पंचायतों का गठन होने के कारण इनके प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। जबकि 341 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम है।

इस नाते इन प्रधानों को शपथ अभी नहीं दिलाई जाएगी। इन पंचायतों में रिक्त सीट भरने के प्रधानों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। पहले दिन बड़ागांव के 24, चोलापुर के 25, हरहुआ के 25, सेवापुरी के 40, काशी विद्यापीठ के 27, पिंडरा के 26, आराजी लाइन के 46, चिरईगांव के 31 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन बड़ागांव के 22, चोलापुर के 24, हरहुआ के 25 काशी विद्यापीठ के 12 और पिंडरा के 26 प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ के बाद ग्राम पंचायतों की खुली बैठक होगी। जिसमें गांव के विकास की रूपरेखा तय की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें