फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर 350 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर जिले की मांग पूरी करने के लिए 350 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की जरूरत पड़ेगी। शहर को 250 मेगावाट अतिरिक्त बिजली शहर को और 100 मेगावाट ग्रामीण क्षेत्र को चाहिए। विभाग ने इसकी डिमांड शासन को भेजने की तैयारी कर ली है। दिवाली के दिन लोड बढ़ने के कारण होने वाली तकनीकी समस्याओं से निपटने के लिए भी कमर कस ली गई है। टांसफार्मरों का लोड कम कर दिया गया है और इमरजेंसी के लिए मेंटेनेंस टीम तैनात कर दी गई है। दिवाली के दिन निर्बाध आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी जिले को सामान्य दिनों में अमूमन 650 मेगावाट के आसपास बिजली की जरूरत पड़ती है। इसमें 400 मेगावाट बिजली की जरूरत शहर में और 250 मेगावाट की जरूरत ग्रामीण क्षेत्र के लिए रहती है। विभाग को अनुमान है कि इस बार दीपावली पर शहर में 650 और ग्रामीण क्षेत्र में 350 मेगावाट मिलाकर कुल 1000 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। हालांकि, बिजली की खपत मौसम के मिजाज पर भी निर्भर करती है। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में आई गिरावट के कारण माना जा रहा है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार दीपावली पर 50 मेगावाट कम बिजली की मांग होगी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी में जुटा है।
दीपावली के लिए लगभग 350 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की जरूरत पड़ेगी। इसकी मांग भेजी जा रही है। त्योहार के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। - दीपक अग्रवाल, एसी, नगरीय विद्युत वितरण मंडल द्वितीय, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन

मेंटेनेंस टीम तैयार, लोड कम किया गया
वाराणसी। दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। त्योहार की खुशियों में खलल न पड़े, इसलिए मेंटेनेंस का काम तेजी से कराया जा रहा है। शहर के 44 उपकेंद्रों से जुड़े लगभग सवा चार लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए चार हजार ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इन्हें चेक कर जरूरत के मुताबिक लोड को कम कर दिया गया है। जहां फॉल्ट होने की आशंका है, वहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें