जिले में अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के क्षत्रों को समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति उनके खाते में आने के बाद भी निरस्त कर दी गई। इसका प्रमुख कारण यह था कि छत्रों के बैंक खाते पीएफएमएस पोर्टल से लिंक नहीं थे।
वाराणसी में अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के क्षत्रों को समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति उनके खाते में आने के बाद भी निरस्त कर दी गई। इसका प्रमुख कारण यह था कि छत्रों के बैंक खाते पीएफएमएस पोर्टल से लिंक नहीं थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी जी आर प्रजापति ने बताया कि छत्रों को विभाग से मिलने वाली कुल छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का 40 फ़ीसदी राज्यांश ही मिल पाया।
विज्ञापन
इसका 60 फ़ीसदी केंद्रांश खाते के पीएफएमएस पोर्टल से लिंक ना होने के कारण रोक दिया गया है। ऐसा होने से वाराणसी के 346 छात्र छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए। पीएमएफएस यानी पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर लिंक खातों को ही लाभार्थी के श्रेणी में गिनती होती है।उन्होंने बताया कि सभी छात्र जो वंचित रह गए वो अपने बैंक खाते को सरकार के इस पोर्टल से लिंक करा लें, जिससे उन्हें पूरी छात्रवृत्ति प्राप्त हो सके।