फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार पर भड़के अजय राय: पूछा सवाल, 'देश के युवा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस क्यों मना रहे हैं ?'

Sun, 18 Sep 2022 12:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। बोले- सरकार का सारा ध्यान हम दो और हमारे दो पर ही केंद्रित रहेगा, तो बाकी रोजगार कहां और कौन सृजित करेगा? 
विज्ञापन
अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। अजय राय ने कहा कि युवाओं से रोजगार छीनकर केंद्र सरकार विकास का झूठा प्रचार कर रही है। युवाओं, छात्रों का भविष्य अंधकार में करके विकास का ढिंढोरा पिटा जा रहा है।

विज्ञापन

आज अडानी देश के सबसे बड़े कर्जदार व विश्व के रईस व्यक्तियों में हैं। सबसे ज्यादा रोजगार का सृजन करने वाले छोटे लघु मध्यम उद्योगों के लिए कोई नीति नहीं है। केंद्र सरकार का सारा ध्यान हम दो और हमारे दो पर ही केंद्रित रहेगा, तो बाकी रोजगार कहां और कौन सृजित करेगा? देश के युवा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस क्यों मना रहे हैं? इतिहास इमारतों से नहीं, इरादों से बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें