फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 334 प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने ली शपथ, 353 पहले ही ले चुके हैं शपथ

Sat, 19 Jun 2021 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के 8 ब्लॉक में 694 गांव हैं। इनमें 25 मई को 353 ग्राम पंचायतों का गठन होने के कारण इनके प्रधानों को शपथ दिलाई गई थी। जबकि 341 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम होने की वजह से शपथ नहीं दिलाई गई थी। इसके बाद 19 जून को बचे सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में 334 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। 694 ग्राम पंचायतों में 360 ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों ने ही शपथ ली। 25 मई को 334 ग्राम पंचायतों के दो तिहाई सदस्य न चुने जाने से उनके निर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले सके थे।

विज्ञापन


रिक्त सीटों पर हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हरहुआ को छोड़कर बाकी सातों ब्लॉकों में शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत राज अधिकारी शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि दो पालियों में शपथ के बाद ग्राम पंचायतों की खुली बैठक रविवार होगी। जिसमें गांव के विकास की रूपरेखा तय की जाएगी।

353 प्रधान पहले ही ले चुके हैं शपथ
डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि 25 मई को दिन 8 ब्लॉकों के ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई थी। जिले में कुल 694 गांव हैं। इनमें से 353 ग्राम पंचायतों का गठन होने के कारण इनके प्रधानों को शपथ दिलाई गई। जबकि 341 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या कम थी। इस कारण से उस समय नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी। आज बचे सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें