कर्मचारियों का डाकघर के बाहर प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में प्रधान डाकघर विशेश्वरगंज पर कार्यरत डाक विभाग के डाकियों ने शनिवार सुबह कामकाज ठप कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने पोस्ट मास्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने हितों की अनदेखी का आरोप भी लगाया।
उनका कहना है कि पोस्ट मास्टर ने उनका बीट कम कर दिया है, इस वजह से परेशानी हो रही है। पिछले दिनों भी अधिकारियों से बातचीत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर डाक विभाग के कर्मचारियों के प्रदर्शन की वजह से कामकाज पर भी असर पड़ा है। हालांकि अन्य डाक घरों में काम सामान्य तरीके से चल रहा है।