फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से बढ़ी दोस्त की करीबी तो किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिवम सिंह से उसकी गर्लफ्रेंड ने नाराज होकर दूरी बना ली। इस बीच शिवम की गर्लफ्रेंड की दोस्ती उसके दोस्त ऋतिक गुप्ता से हो गई। शिवम को यह नागवार गुजरा तो उसने अपने दोस्त ऋतिक के गले पर पेपर कटर से जानलेवा हमला कर दिया। यह खुलासा करते हुए शुक्रवार को मंडुवाडीह पुलिस ने शिवम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

25 अप्रैल को मंडुवाडीह आरओबी पर मंडुवाडीह बाजार निवासी ऋतिक और उसका दोस्त चांदपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट निवासी शिवम सिंह बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान शिवम ने ऋतिक की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया था। थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में वांछित शिवम अपने घर के समीप मौजूद है तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवम और ऋतिक अच्छे दोस्त थे। शिवम की गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद शिवम ने ऋतिक को सबक सिखाने की योजना बनाई और कहासुनी के बाद उसके गले पर पेपर कटर से गहरा वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें