फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर में कमी से हांफने लगे हैं पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गरमी बढ़ने के साथ ही पेयजल की समस्या बढ़ती ही जा रही है। नगर निगम की सीमा क्षेत्र में लगे हुए अधिकांश हैंडपंप सूख गए हैं। पाइप लाइनों से होने वाली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में तो पानी की किल्लत हर मौसम में बनी रहती है। कई वार्डों की स्थिति तो ऐसी है जहां पाइप लाइन है तो ट्यूबवेल नहीं है। गंगा के जलस्तर में कमी आने के कारण पंपिंग स्टेशन के पंप भी अब हांफने लगे हैं।
विज्ञापन

मौसम का पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। ऐसी स्थिति में बनारस के कई मोहल्लों में पानी के लिए हाहाकार की स्थिति मची हुई है। विभागीय अनदेखी का आलम यह है कि महापौर मृदुला जायसवाल और नगर आयुक्त आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशों के बावजूद भी पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। विभागीय कर्मियों की मानें तो जलकल के पंप भी पूरी क्षमता से नहीं चलाए जा रहे हैं। नरिया इलाके के स्थानीय पार्षद कमल पटेल ने बताया कि पानी की आपूर्ति प्रभावित है और हैंडपंप भी धोखा दे चुके हैं। पूर्व पार्षद गोविंद शर्मा का कहना है कि रवींद्रपुरी, पुष्कर तालाब, डुमरांव बाग आदि इलाकों में पानी की समस्या गंभीर रूप अख्तियार कर चुकी है। जलकल कंट्रोल रूम पर भी शिकायत की गई है। भदैनी पंप से पर्याप्त मात्रा में पानी की लिफ्टिंग नहीं हो रही है। हालत यह है कि दो पंप चल रहे हैं। गंगा के जलस्तर में गिरावट के कारण सिर्फ दो पंप चल रहे हैं। जलकल सचिव रघुवेंद्र कुमार का कहना है कि पानी की किल्लत वाले इलाकों में टैंकर से आपूर्ति की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें