फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। आतंकवाद के खिलाफ युवकों का गुस्सा थम नहीं रहा है। शाहपुर गांव के युवकों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला आग के हवाले किया।
विज्ञापन

पुतला दहन में सुहेलदेव भासपा के जिला प्रमुख महासचिव दिनेश देव राजभर, प्रदीप राजभर, गोविन्द राजभर, राजू राजभर, जयप्रकाश राजभर , शशि राजभर श्रवण राजभर , सन्नी राजभर , प्रकाश राजभर आदि कई प्रमुख लोग शामिल रहे ।
युवाओं ने धौरहरा से तिरंगा यात्रा निकाल कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। यह यात्रा धौरहरा, श्रीकण्ठ पुर, पंडापुर, मोलनापुर होते हुए कैथी पहुंची इसमें दर्जनों टैंपो चालकों ने भी भाग लिया। इस यात्रा में विशाल यादव , शिववचन, बबलू, नेता सिंह, मुस्तफा, बृजेश, संजय, त्रषभ, अजय आदि रहे।
विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के महाबीर बाजार, उदयपुर, अल्लोपुर, इमिलिया, चमरहा, मोहाव आदि बाजारों में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शंकर, पप्पू, मुन्ना, गुड्डू, गौरी, धर्मेंद्र दुबे, शुभम गुप्ता, शिवकुमार चौबे, पवन सिंह आदि रहे। आयर बाजार सहित चोलापुर शहीद स्मारक पर भी कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सत्यप्रकाश, रामजन्म यादव, शंकर, निहोरी, किशन चौबे, अभिषेक मिश्र, परमहंस मिश्र, सूर्यप्रकाश समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
राजातालाब के जक्खिनी में पाकिस्तान का पुतला फूंका और कैंडल मार्च निकाला। यहां मनीष सिंह जुबैर खा, माता शंकर सिंह, पिन्टू यादव, गोपाल यादव, सुभाषचंद्र राय आदि रहे। दूसरी ओर तदर्थ शिक्षक संघ ने राजातालाब में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर तदर्थ शिक्षक संघ के आनंद सिंह, संजीव सिंह गौतम, मतलूब खान ,पीके सिंह, विमल सिंह, विपिन राय, दिनेश सिंह, मनोज कुमार आदि ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित की। लोहता में भाजपा नेता विरेंद्र पटेल के नेतृत्व में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर अमरनाथ पटेल, कैलाश पटेल, सिपाही पटेल, राम अलम प्रजाति, डा जय हिंद पटेल रहे।
सेवापुरी के लहिया बाजार कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर रविन्द्र पटेल, गौरव सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश, प्रदीप यादव, अजय कुमार, ऋषिकेश सिंह, प्रवीन कुमार, शनि गोंड ,शिवशंकर सिंह , विपिन गुप्ता आदि रहे। नमो नम: सेवादल बरेमा की ओर से रंजीत तिवारी के नेतृत्व में पाकिस्तान विरोधी रैली निकाली गई। पिंडरा के ओदार बाजार में पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान विवके सिंह रिंकू, विनय उपाध्याय, रत्नेश पांडेय, रामसनेही पांडेय, मयंक पांडेय सुजीत पटेल, गुडू, वीरेंद्र, नागेश, मोनू शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

नेहिया गांव में कैंडल मार्च निकाला गया। अवसर पर ग्राम धनंजय शर्मा, गणेश प्रजापति, अशोक राजभर, अजीत सिंह, मृत्युंजय दुबे, संदीप सिंह, गिरीश माथुर, लालजी दुबे आदि रहे। जगदीशपुर में आचार्य कृपा प्रसाद महिला महाविद्यालय में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान दीपक सिंह, मुंन्ना पांडेय, कमलेश मिश्र, संतोष तिवारी, आनंद त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह समेत अनेक लोग रहे। बड़ागांव के बाबतपुर में भाजपा नेता अनुभव सिंह के नेतृत्व में वाहन रैली निकालकर श्रद्धांलजि दी गई। इस मौके पर प्रिंस सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा. सनी सिंह. विक्की तिवारी, विपिन सिंह. सुमित सिंह हिमांशु पांडे. किशन सिंह. विशाल सिंह आदि शामिल रहे। राजातालाब के कोईली पुल में भी कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान आनंद श्रीवास्तव, प्रहलाद यादव ,राजेश ,सौरव ,दिनेश ,अमरनाथ, बाबूलाल, राजकुमार, संजय गिरी, रोहित आदि लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें