फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी बाद सुपर स्पेशियलिटी की ओपीडी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में बन रहे सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में ओपीडी सेवा बसंत पंचमी (दस फरवरी) के बाद से शुरू होगी। हालांकि 430 बेड वाले सेंटर का निर्माण कार्य पूरा होने की समय सीमा 31 मार्च 2019 रखी गई है, लेकिन इससे पहले कुछ विभागों की ओपीडी सेवा शुरू हो जाएगी, जिससे कि मरीजों को सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

सर सुंदरलाल अस्पताल मनोचिकित्सा विभाग के सामने बन रहे इस सेंटर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर 2016 को किया था। इसके बाद कुछ औपचारिकताएं पूरी न होने की वजह से निर्माण कार्य एक साल तक शुरू नहीं हो पाया। काफी प्रयास के बाद एक दिसंबर 2017 से निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसमें इधर कुछ तेजी आई है। छह मंजिला बन रहे इस सेंटर में न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, गैस्ट्रो एंड एंड्रोक्राइन समेत आधा दर्जन विभागों की ओपीडी चलने के साथ ही मरीजों के भर्ती, जांच, ऑपरेशन सहित अन्य सुविधाएं रहेंगी। बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन उद्घाटन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इसके बाद एक-एक विभागों की ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी। बताया कि पूरी तरह से सेंटर में काम शुरू होने में अभी तीन महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें