फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट लतीफ अफसरों से केंद्रीय मंत्री नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। निरीक्षण के लिए काशी पहुंचे केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) केजे अल्फोंस के गुस्से का शिकार प्रशासनिक अधिकारियों को होना पड़ा। इस बार मामला जाम या गंदगी का नहीं, बल्कि अधिकारियों के देरी से पहुंचने का था, जिससे केंद्रीय मंत्री नाराज हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से सारनाथ पहुंच गए और आप लोग यहीं के होकर भी समय से नहीं पहुंच पाए। पिछली बार काशी दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अल्फोंस का जाम व गंदगी पर दिया गया बयान सुर्खियों में रहा था। उन्होंने गंदगी और जाम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से नाराजगी भी जताई थी। इस बार नो वेहिकल जोन योजना को लेकर सारनाथ का निरीक्षण करना था। वे सारनाथ पहुंच गए, लेकिन जिलाधिकारी सहित कई अधिकारी मौके से नदारद रहे। जब जिलाधिकारी सारनाथ पहुंचे तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। स्तूप के निरीक्षण के दौरान भी केंद्रीय मंत्री ने खामियों को लेकर एएसआई अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें