फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली की सफलता पर निर्भर करेगा अनिल का कद

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाजीपुर में होने वाली राजभर रैली में शिवपुर स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से समाज के लोग जाएंगे। प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि शिवपुर से गाजीपुर के बीच में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर गाड़ी रुकते हुए जाएगी। इसके अलावा कई बसों और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता जाएंगे। रैली को सफल बनाने के लिए अनिल लगातार गाजीपुर में कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि रैली सफल होने पर अनिल राजभर का कद और बढ़ जाएगा। भाजपा अनिल को ओमप्रकाश राजभर के काट के तौर पर इस्तेमाल करेगी। राजभर एकता महासमिति के अध्यक्ष विजय राजभर ने कहा कि अनिल की बढ़ती लोकप्रियता से सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर में बौखलाहट है। राजभरों को रैली में जाने से रोकने के लिए अपनी पार्टी के लोगों को आगे करके अनशन करवा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, सुभासपा के अनशन को देखते हुए अनिल ने समाज के नेताओं को लगाया है। राजभर समुदाय के नेता और लोग प्रधानमंत्री की रैली में जाने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें