फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रघंटा के दरबार में उमड़ा आस्था का रेला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मान्यता के अनुसार नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार केा शक्ति स्वरूपा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा देवी का बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। चौक स्थित मां चंद्रघंटा के दरबार में भोर में ही जो श्रद्धालुओं की कतारें वह देर शाम तक अटूट रहीं। इसके अलावा नगर के अन्य देवी मंदिरों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन-पूजन किया। मां के जयकारे से मां के मंदिरों और आसपास के क्षेत्र गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के मां शक्ति स्वरूपा के नव रूप में से तीसरे दिन माता चंद्रघंटा दर्शन-पूजन किए जाते हैं। घरों में जहां मां के तीसरे स्वरूप की विधि विधान से पूजन-अर्चन कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है, वही काशी में नौ स्वरूपों के अलग-अलग दर्शन के विधान हैं। शुक्रवार को मां चंद्रघंटा का दिन था। इस लिए चौक स्थित इनके दरबार में भोर में लाइनें लग गई थी। मंदिर का पट खुलते ही दर्शनार्थी उमड़ पड़े। पूरे श्रद्धा भाव में लोगों ने मां के दर्शन-पूजन कर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की और जमकर मां के जयकारे लगाए। दूसरी ओर मां कुष्मांडा देवी दुर्गाकुंड, विशालाक्षी, शैलपुत्री सहित सभी छोटे-बड़े देवी मंदिरों में दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें