फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को नदेसर स्थित एक होटल में पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान पदाधिकारियों ने वाराणसी के समग्र विकास पर परिचर्चा में भाग लिया व जनहित में हर संभव मदद की बात कही। साथ ही जनवरी में होने वाले एनआरआई सम्मेलन में करीब एक हजार आवास उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही अपना निजी आवास और वाहन तक देने की बात कही।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सदस्यों में अध्यक्ष अनुज डिडवानिया, महासचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष अभिनव पांडेय व रमन सिंह, संयुक्त सचिव आलोक रॉय, एडिशनल सचिव आकाश दीप, उप सचिव जीतेंद्र कुमार, अध्यक्ष यूथ विंग प्रशांत केजरीवाल ने शपथ के साथ पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वाराणसी के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया। वहीं विधायक रवींद्र जायसवाल और सौरभ श्रीवास्तव के साथ ही वीडीए के उपाध्यक्ष राजेश कुमार व सचिव विशाल सिंह उपस्थित के साथ ही क्रेडाई के अध्यक्ष शोभित मोहन दास ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर एसोसिएशन की पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के स्टॉल भी लगाए गए थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी का स्वागत तथा एसोसिएशन के चेयरमैन आरसी जैन ने कार्यों का ब्योरा पेश किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, सर्वेश अग्रवाल, अंबुज गुप्ता, दीपक अग्रवाल, मयंक गुप्ता, अजित कुमार श्रीवास्तव, उमा शंकर, आनंद अग्रवाल, भानु जायसवाल, प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें