फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में पांच के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जांच अभियान के दौरान पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। पांचों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। इस दौरान 3.50 लाख की बकाया बिल की वसूली की गई और 15 बकाएदारों की बिजली काटी गई। जांच अभियान से दुकानदारों, मकान मालिकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

विभाग के टाउन एसडीओ गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड, शिव टाकीज के आसपास जांच अभियान चलाया गया। टीम के सदस्य पहुंचे तो कई दुकानदार ताला लगाकर गायब हो गए। एसडीओ ने बताया कि तीन लोगों को कटिया से बिजली इस्तेमाल करते पकड़ा गया। दो उपभोक्ता बकाए में काटी गई बिजली पुन: जोड़ कर इस्तेमाल करते मिले। इनके विरुद्ध विद्युत चोरी की तहरीर दी गई है। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 3.50 लाख की वसूली की गई, जबकि बकया जमा न करने वाले 15 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। 10 लोगों के कनेक्शन का भार बढ़ाया और पांच लोगों के कनेक्शन को घरेलू से वाणिज्यिक किया गया। कार्रवाई के दौरान जेई विनोद यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, लवकुश यादव, नेहाल खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें