फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक में प्रवेश की तीसरी सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को तीसरी कटऑफ जारी कर दी गई। इसमें आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश का मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को छह जुलाई तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर सात जुलाई तक प्रवेश कराना होगा। बृहस्पतिवार को बीए, बीएससी और बीकॉम में कुल 166 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

प्रवेश प्रभारी डॉ. रमेश चंद्र यादव के मुताबिक बृहस्पतिवार को बीए प्रथम वर्ष में 119, बीकॉम में 19, बीएससी बायो ग्रुप में 17 और बीएससी गणित वर्ग में 11 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। उन्होंने बताया कि स्नातक में प्रवेश के लिए तीसरी कटऑफ भी जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक बीए, बीकॉम और बीएससी बायो ग्रुप में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए मौका दिया जाएगा। जबकि बीएससी गणित ग्रुप में 336 से 213 अंक तक के आवेदकों का प्रवेश लिया जाएगा। बीएससी गणित में भी एससी एसटी श्रेणी के आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश का मौका मिलेगा। कहा कि छह जुलाई को 11 बजे से ढाई बजे तक और सात को दोपहर 12 बजे तक ही प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें