फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध में छात्रों का धरना, मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छात्र सुविधाओं की मांग को लेकर उदय प्रताप महाविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर के बाहर धरना दिया। उदय प्रताप शिक्षा समिति द्वारा पारंपरिक स्थापना समारोह पर रोक लगाए जाने से भी छात्र खफा थे। छात्रों का कहना था कि समिति द्वारा स्थापना समारोह पर रोक लगाया जाना गलत है। बताया कि इसे लेकर वो पिछले दो दिनों से प्राचार्य से मिल रहे हैं लेकिन उन्होंने इसे लेकर अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

उदय प्रताप महाविद्यालय का स्थापना दिवस 25 नवंबर को मनाया जाता है लेकिन समिति ने बिना कारण बताए इस पर रोक लगा दी है। इस साल स्थापना दिवस मनाया भी नहीं गया। प्रशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में हुए इस धरने में छात्रों ने अंग्रेजी व अर्थशास्त्र विभाग में शिक्षकों की कमी और अनियमितताओं को भी मुद्दा उठाया। कहा कि बीएससी जीव विज्ञान और अन्य कक्षाओं में विद्यार्थियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। महाविद्यालय के शौचालयों में गंदगी की भी समस्या है। प्राचार्य ने छात्रों को गुरुवार को इस मुद्दे पर वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने धरना खत्म किया। धरना प्रदर्शन में पीयूषकांत उपाध्याय, दुष्यंत प्रताप शशि, शिवम बाबू, प्रशांत, आयुष, आशुतोष, रोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें