फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को नोटिस, दस्तावेज जांच कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में फर्जी दस्तावेज लगाकर प्रवेश लेने वाले 31 छात्रों को कॉलेज प्रशासन की ओर से नोटिस दे दी गई है। इन सभी छात्रों को अपने दस्तावेज के साथ तीस नवंबर को कॉलेज में उपस्थित होने को कहा गया है। नोटिस के साथ ही छात्रों को ये चेतावनी दी गई है कि अगर वो सही दस्तावेज प्रस्तुत नहीं सकेंगे तो उनका प्रवेश निरस्त मान लिया जाएगा।
विज्ञापन

श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में 37 विद्यार्थियों का प्रवेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के तहत हुआ है। इसमें शिकायत पाई गई थी कि कई विद्यार्थियों ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर प्रवेश लिया है। जिला प्रशासन की जांच में 31 छात्रों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी ने प्राचार्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। कालेज प्रशासन की ओर से मामले में फंसे उन 31 विद्यार्थियाें को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उन्हें 30 नवंबर को प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होने कहा गया है। इन छात्रों को पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे के बीच अपने सभी दस्तावेज लेकर उपस्थित होने को कहा गया है। यहां दस्तावेज की जांच की जाएगी। प्राचार्य प्रो. सोहन लाल यादव का कहना है कि जिन छात्रों के दस्तावेज फर्जी पाए गए या जो छात्र उपस्थित नहीं होंगे, उनका प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। इस मामले में जिलाधिकारी को समय सीमा के अंदर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें